फ्लोर टेस्ट से पहले जीतू पटवारी का बड़ा बयान

फ्लोर टेस्ट से पहले जीतू पटवारी का बड़ा बयान

भोपाल।
विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा या नही ये अबतक सस्पेंस बना हुआ है। सत्र से पहले सिंधिया समर्थक बागी कांग्रेस विधायकों को लेकर चर्चाएं सरगर्म है। सीएम कमलनाथ ने भी राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि ऐसी स्थिति में विधानसभा में फ्लोर टेस्ट अलोकतांत्रिक होगा।इसी बीच विधानसभा पहुंचे कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने विधायकों को बेंगलुरु में बंधक बनाकर रखा है और उनके वीडियो बनाकर रिलीज किए जा रहे हैं।

जीतू ने कहा कि सरकार गिराने का भाजपा ने नया तरीका निकाल लिया है, पहले दूसरे के विधायकों को लालच देकर साथ लाओ और फिर बंधक बनाकर उनका वीडियो बनाओ, इसके बाद उन वीडियो को एक-एक करके रीलीज करो। ऐसा करके भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

वही मंत्री लाखन सिंह यादव का बयान, फ्लोर टेस्ट के लिए सरकार तैयार है, हमारी सरकार पूरे 5 साल चलेगी। गोपाल भार्गव के अल्पमत सरकार होने के बयान पर उन्होंने कहा कि भार्गव के कहने से क्या होता है। विधायक उनके पास बंधक हैं, मुख्यमंत्री कह चुके हैं फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं। फ्लोर टेस्ट को कार्यसूची में क्यों नहीं लिया यह विधानसभा अध्यक्ष बता सकते हैं।

बता दे कि बीजेपी और कांग्रेस के विधायक विधानसभा पहुंचे चुके है। थोडी देर में सदन की कार्यवाही शुरु होने वाली है, लेकिन अबतक सिंधिया समर्थक और कांग्रेस के बागी विधायक भोपाल नही पहुंचे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews