
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक को हटाकर जेपी अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस के नये प्रभारी बनाए गए है, जे पी अग्रवाल दिल्ली के सांसद रहें हैं, यह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं। के.सी. वेणुगोपाल की तरफ से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मुकुल वासनिक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और जे पी अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें… भोपाल : संस्कृति बचाओ मंच ने दी अब चेतावनी, गरबा पंडालों में पंचगव्य पिलाकर दिया जाए प्रवेश
कांग्रेस की तरफ़ से जारी इस पत्र में हालांकि लिखा गया है कि मुकुल वासनिक ने खुद पद छोड़ने का निवेदन किया था जिसके बाद उनकी जगह अब जे पी अग्रवाल को मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत और परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश सरकार के गिर जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को 30 अप्रैल 2020 को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया था। उन्होंने दीपक बाबरिया का स्थान लिया था।
