केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए कोरोना पॉजिटिव, Twitter पर दी जानकारी

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए कोरोना पॉजिटिव, Twitter पर दी जानकारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) कोरोना हो गया है। कोविड जांच के दौरान उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्होनें खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होनें ट्वीट करके उन लोगों से जांच करवाने का निवेदन किया है, जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए थे। बता दें की आज केन्द्रीय मंत्री बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए थे।

सिंधिया ने लिखा, ” मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जाँच करवायें।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews