VIDEO – मध्यप्रदेश पहुंचते ही सामने आया ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

VIDEO – मध्यप्रदेश पहुंचते ही सामने आया ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र (Madhya Pradesh assembly session) से पहले BJP के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के दौरे ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। भोपाल (Bhopal) पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) के टैक्टर से मध्यप्रदेश विधानसभा जाने पर हमला बोला है। सिंधिया ने कहा कि जिस (कांग्रेस) पार्टी ने किसानों (Tractor) के साथ वादाखिलाफी की और किसानों को पूरी तरह त्रस्त कर दिया वह आज ट्रैक्टर पर चढ़कर एक्टिंग करना चाहती है।

यह भी पढ़े… भाजपा ने दी ज्योतिरादित्य सिंधिया को नई जिम्मेदारी, चर्चाओं का बाजार गर्म

वही पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ ककरते हुए कहा कि किसानों को असली लाभ प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा दे रहे हैं। किसान का झंडा बुलंद हो यही भाजपा (BJP) की सोच है। बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कहा है कि पार्टी में हर वर्ग के व्यक्ति को प्रशिक्षण दिया जाता है, यहां से आगे का रास्ता तय किया जाता है।

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj cabinet expansion) को लेकर सिंधिया ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, सीएम शिवराज, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी निर्णय लेंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह एक अच्छी सरकार चला रहे हैं, जो भी कायदा कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह के साथ हम आगे बढ़ेंगे।इसके बाद सिंधिया  भाजपा प्रदेश प्रभारी  मुरलीधर राव , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सीहोर स्थित प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे, इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।

यह भी पढ़े.. बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में सिंधिया को मिली जगह, समर्थकों को दिखाया बाहर का रास्ता, हड़कंप

बता दे कि भोपाल 26 एवं 27 दिसंबर को भोपाल, सीहोर, ग्वालियर, मुरैना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सिंधिया विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।रविवार को वे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। कयास लगाए जा रहे है कि वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात कर सकते है। दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा कार्यकारिणी को लेकर चर्चा हो सकती है। इससे पहले 30 नवंबर और इसके बाद 11 दिसंबर को सिंधिया-शिवराज की बैठक हो चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews