पूर्व CM कमलनाथ बोले – एक्टिंग में सलमान-शाहरुख को मात दे सकते शिवराज

कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (Shivraj Singh Chauhan)पर व्यंग करते हुए कहा है कि वे बहुत मंझे हुए कलाकार हैं और यदि वह मुंबई जाते हैं तो वह सलमान खान और शाहरुख खान को भी मात दे सकते हैं।नाथ सागर के सुरखी में सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू (Congress candidate Parul Sahu) के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिवराज को नाटक बाज कहते हुए कहा कि आजकल तो वे मंचो पर लेट जाते हैं और जनता की शरण में बिल्कुल शरणागत हो जाते है ।

यह भी पढ़े…उपचुनाव 2020: कमलनाथ का तंज- मैं मामा नहीं, झूठ नहीं बोलता, शिवराज का पलटवार

यह नही उन्होंने आगे कहा कि शिवराज सिंह चौहान हैं जिन्होंने 15 साल जनता को जमकर बेवकूफ बनाया।कमलनाथ ने सुरखी की जनता से सवाल किया कि आखिरकार उनकी गलती क्या थी जो उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास के लिए साढे 11 महीने में कमर कस के काम किया । मध्यप्रदेश में निवेश लाने के लिए उन्होंने अथक प्रयास किए और नौजवानों की दिशा और दशा बदलने के लिए पूरी तरह से काम कर रहे थे लेकिन खुद को किसान का बेटा कहने वाले शिवराज सिंह चौहान बताएं कि आखिरकार उन्होंने किसानों के लिए किया क्या?

सागर का विकास छिंदवाड़ा की तर्ज पर -कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि वे पारुल साहू को जिताये और वह सागर का विकास छिंदवाड़ा की तर्ज पर करेंगे ।पार्टी छोड़कर बीजेपी पर गए चुनाव लड़ रहे लोगों के लिए कमलनाथ ने कहा कि ऐसे लोगों ने जब अपने ईमान का सौदा कर लिया तो वे जनता के लिए क्या करेंगे ,यह सोचने वाली बात है और जनता इस समय इस बात को बखूबी समझ चुकी है और ऐसे लोगों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

कमलनाथ कहा कि मध्यप्रदेश में मैंने न केवल माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर उसकी कमर तोड़ने की कोशिश की बल्कि शुद्ध के लिए युद्ध जैसे अभियान भी शुरू किए ।किसानों का कर्जा माफी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण जून में शुरू होने वाली थी लेकिन उसके पहले ही बीजेपी ने षङयंत्र कर सरकार को गिरा दिया

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews