पूर्व विधायक ध्रुव नारायण का विवादित पोस्ट-कंबल ओढ़ घी पी रहा सदी का महा नालायक

amitabh bachchan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Film actress Kangana Ranaut) और शिवसेना नेता संजय राउत (Shiv Sena leader Sanjay Raut) के बीच चल रहे विवाद को लेकर देशभर में बयानबाजी का दौर चल रहा है। कंगना के बंगले पर बीएमसी के द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ सोशल मीडिया पर नेताओं के साथ लोगों का जमकर गुस्सा देखने को मिला रहा है, वही बॉलीवुड के बड़े नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही रही है। खास करके सदी के महानायक अभिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  का अन्य चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना लेकिन कंगना को लेकर एक शब्द ना बोलने पर जमकर सवाल खड़े हो रहे है।

एमपी के भाजपा नेता (BJP Leader) और पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह (Former MLA Dhruv Narayan Singh) ने महानायक और भोपाल के दामाद अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया है।अपनी पोस्ट में नारायण ने बिग बी को सदी का महानायक की जगह सदी का महा नालायक बताया है। नारायण ने लिखा है कि अमिताभ कम्बल ओढ़कर कर घी पी रहा है और राष्ट्र हित मे एक शब्द नही बोलता।नारायण ने लिखा है कि सदी का महानायक अथवा सदी का महा नालायक। आप ही तय करें। 4000 करोड़ की संपत्ति का मालिक बन गया है। लेकिन राष्ट्र हित में एक शब्द भी नहीं बोलता। “कंबल ओढ़ कर घी पी रहा है”

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews