Hindi News

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने की सांसद खेल महोत्सव के रजिस्ट्रेशन की समीक्षा

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
21 सितम्बर से 25 दिसंबर की बीच सांसद खेल महोत्सव – 2025 का आयोजन पुर प्रदेश में हो रहा है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने की सांसद खेल महोत्सव के रजिस्ट्रेशन की समीक्षा

MP Vishnu Dutt Sharma reviewed the registration of MP Sports Festival

सांसद खेल महोत्सव में युवा प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में खजुराहो सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक बुलाई। वर्चुअल बैठक में पन्ना कटनी क्षेत्र के जनपद सचिव, रोजगार सहायक और पंचायत सचिव जुड़े।

फिट इंडिया के संदेश को घर – घर ले जाने का उद्देश्य

युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने, उनमें नेतृत्व क्षमता को विकसित करने, फिट इंडिया के संदेश को घर-घर ले जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21 सितम्बर से 25 दिसंबर की बीच सांसद खेल महोत्सव – 2025 का आयोजन हो रहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हर संसदीय क्षेत्र में व्यापक स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाएगा इसके लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पोर्टल लांच किया गया है , उन्होंने बताया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर पर समापन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी हर संसदीय क्षेत्र के प्रतिभागियों से सीधे जुड़ेंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews