MP Breaking News

Ladli Behna Yojana 2026: सितंबर में आएगी लाड़ली बहना योजना की 40 वीं किस्त, जानें कब खाते में आएंगे 1500-1500 रुपये

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त सितंबर महीने में जारी की जाएगी। इसके तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक बहनों के खातों में 1500-1500 रुपए की राशि भेजी जाएगी।
ladli behna yojana

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत 1.25 करोड़ से अधिक राज्य की पात्र महिलाओं (लाड़ली बहनों) को हर महीने 1500 (18000 रु सालाना) की आर्थिक सहायता दी जाती है।

जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है। अब सितंबर में 40वीं किस्त जारी होना है। आमतौर पर हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच डीबीटी (DBT) के माध्यम से मोहन सरकार द्वारा योजना की किस्त जारी की जाती है। संभावना जताई जा रही है सितंबर में गणेश चतुर्थी और अन्य त्योहारों के चलते अगली किस्त के पैसे 15 सितंबर से पहले बहनों के खातों में भेजे जा सकते हैं।

हाल ही में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में अगस्त महीने की किस्त में 250 का अतिरिक्त शगुन जोड़कर पात्र महिलाओं को के खाते में 1750 रुपए भेजे गए थे। इसमें 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही कुल 1,835.46 करोड़ रुपये से अधिक और रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 प्रति हितग्राही कुल 312.83 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी गई थी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

  • मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरूआत की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
  • योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे। अक्टूबर 2023 में राशि 1000 से बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह की गई।
  • नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपए की वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।
  • योजना का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश का स्थानीय निवासी, आयु 21 से 60 वर्ष और बैंक खाताआधार से लिंक होना चाहिए। समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से वेरिफाई किया होना चाहिए ।
  • स्वयं/ परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक, आयकरदाता, संयुक्त रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि, चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) और स्वयं / परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग से नौकरी में जुड़ा है तो वे सभी अपात्र माने जाएंगे।
  • जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है।
  • चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिये 23,882.81 करोड़ रुपये का विस्तृत बजट प्रावधान रखा है।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को मजबूत करना।

लाभार्थी सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पूरी जानकारी देख सकती हैं। ध्यान रखें कि इस राशि का लाभ लेने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी (DBT) एक्टिव होना जरूरी है।

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
Ladli Behna Yojana 2026: सितंबर में आएगी लाड़ली बहना योजना की 40 वीं किस्त, जानें कब खाते में आएंगे 1500-1500 रुपये - MP Breaking News