अधिवक्ताओं के जल्द आने वाले हैं अच्छे दिन, राज्य सरकार देगी पेंशन

अधिवक्ताओं के जल्द आने वाले हैं अच्छे दिन, राज्य सरकार देगी पेंशन

भोपाल। मध्यप्रदेश में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। वकीलों की काफी अरसे से मांग थी की लोगों की हक की लड़ाई लड़ने वाले उम्रदराज और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सरकार मासिक पेंशन दे। और वकीलों की इसी मांग को लेकर विधि मंत्री पीसी शर्मा ने आज इसकी घोषणा भी कर दी।

विधि मंत्री ने की घोषणा

विधि मंत्री पीसी शर्मा ने आज एक टीवी चैनल में घोषणा करते हुए कहा के प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को राज्य सरकार 5 हजार रुपये मासिक पेंशन देगी। घोषणा के मुताबिक ऐसे अधिवक्ता जो वरिष्ठ हों और प्रैक्टिस करने में असमर्थ हो गए हों उन्हें पेंशन दी जाएगी। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने पिछले साल 23 मई को ही इसका प्रस्ताव बनाकर न्यास समिति अधिवक्ता कल्याण निधि न्यास ट्रस्ट भोपाल को भेज दिया था और इसके मुताबिक वरिष्ठ और उम्रदराज अधिवक्ताओं को मिल सकेगा.

इन्हें मिलेगी पेंशन

जिनकी उम्र 75 वर्ष या उससे ज्यादा की उम्र पार कर ली हो उन्हें ये पेंशन मिलेगी इसके अलावा जिन्होंने विधिक सेवा में करीब 50 वर्ष की सेवा दी हो उन्हें भी इस मासिक पेंशन का फायदा मिलेगा। बता दें मध्यप्रदेश में जिनकी सालाना आय 2 लाख तक है ऐसे अधिवक्ताओं की संख्या करीब 2200 है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews