अपनी ही सरकार से फिर रूठे लक्ष्मण

अपनी ही सरकार से फिर रूठे लक्ष्मण

भोपाल। अपने बयानों को लेकर अक्सर कमलनाथ (Kamalnath) सरकार को मुसीबत में डालने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक (MLA) लक्ष्मण सिंह (Laxman singh) एक बार फिर सरकार से नाराज हो गए हैं। दरअसल उनकी लंबे समय से मांग है कि उनके विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा को जिला बनाया जाए। इसके लिए एक बार अपने बड़े भाई मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh) के भोपाल स्थित निवास पर धरना भी दे चुके हैं । बावजूद इसके सरकार ने उनकी इस मांग पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।

अब लक्ष्मण सिंह 6 मार्च को गोवर्धन परिक्रमा करने जा रहे हैं । चाचौड़ा से लेकर गोवर्धन तक होने वाली इस यात्रा में उनके साथ 500 से ज्यादा कार्यकर्ता रहेंगे । इसके पहले भी वह 65 किलोमीटर की पदयात्रा कर खामखेड़ा बालाजी के चरणों में जिला बनाने की अर्जी रख चुके हैं । लक्ष्मण सिंह की यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है, हालांकि लक्ष्मण की मूल नाराजगी उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान न मिलना है। पांच बार सांसद (member of parliyament) और तीसरी बार विधायक (member of legisletive assembly) बने लक्ष्मण सिंह काफी वरिष्ठ हैं और उनकी वरिष्ठता को दरकिनार कर उनसे कई जूनियर लोगों को मंत्री बना दिया गया । इस बात को लेकर भी इतने नाराज हैं कि एक बार तो वही तो कह चुके हैं कि शायद कांतिलाल भूरिया और उन्हें इस योग्य समझा नहीं गया होगा कि मंत्री ( Minister) बनाया जाए। अब उनकी इस गोवर्धन परिक्रमा से क्या राजनीतिक समीकरण बनेंगे, यह वक्त बताएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews