कोरोना संक्रमण से शेरनी की मौत, भोपाल में हुई जांच में 9 अन्य शेर-शेरनी भी संक्रमित मिले

कोरोना संक्रमण से शेरनी की मौत, भोपाल में हुई जांच में 9 अन्य शेर-शेरनी भी संक्रमित मिले

सांकेतिक तस्वीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के जानवरों में फैलने को लेकर अब तक संशय बरकरार है, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि तमिलनाडू की राजधानी चैन्नई में एक शेरनी की कोरोना से मौत हो गई है। वंडालूर के अरगिनार अन्ना प्राणी उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि एक शेरनी की मौत कोविड 19 के कारण हो गई है जबकि वहां 11 में से 9 शेर-शेरनी कोरोना संक्रमित हैं। सभी 11 शेरों के ब्लड और अन्य सेंपल भोपाल के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी डिसीजेज में भेजे गए थे जिनमें से 9 में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Suspended: बुरहानपुर निगम आयुक्त निलंबित, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नोटिस

चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक 5 शेरों में भूख की कमी और हल्की खांसी के लक्षण है। पशु चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया और इनके लिए विशेषज्ञों की टीम भी तैनात की गई है। इस बीच गुरूवार को 9 साल की नीला नाम की शेरनी की मौत हो गई। उधर भोपाल की एनआईएचएसडी से सेंपल के पॉजिटिव होने की खबर के बाद 4 जून के इनके सेंपल और बारीकी से जांच के लिए इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यट बरेली और सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी, हैदराबाद भेजे गए हैं। फिलहाल संक्रमित पाए गए 9 शेरों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। इस चिड़ियाघर में 13 शेर हैं और यहां काम करने वाले कर्मचारियों को जानवरों की देखभाल के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को वैक्सीन भी लगाई जा चुकी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews