LOCK DOWN: दिग्विजय ने फिर लिखा मोदी को पत्र, अब की ये मांग

LOCK DOWN: दिग्विजय ने फिर लिखा मोदी को पत्र, अब की ये मांग

भोपाल।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कोरोना से सीधी लड़ाई लड़ रहे सभी कर्मचारी-अधिकारियों को 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिए जाने को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिख उसकी सराहना की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में पीएम मोदी से स्वास्थ्य कर्मी एवं सफाई कर्मियों के साथ साथ कोरोना उपचार में शामिल अस्पतालों के फॉर्मेसी कर्मचारी, लैब तकनीशियन और इस वायरस से मैदान में सीधी लड़ाई लड़ने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारियों के लिए भी 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिए जाने की मांग की है।

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा। श्री सिंह ने कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को तीन महीने तक 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने की सराहना करते हुए कोरोना उपचार में संलग्न अस्पतालों के फार्मेसी कर्मचारियों, लेब तकनीशियन और कोरोना से मैदान में सीधी लड़ाई लड़ रहे प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को भी 50 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिए जाने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया है।

गौरतलब हो कि मोदी सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मचारियों, पैराडैमिक्स, डॉक्टरों और नर्सों के लिए प्रति व्यक्ति 50 लाख रुपये के चिकित्सा बीमा कवर की घोषणा की, जो वायरस से खुद को उजागर कर रहे हैं। जहां फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए प्रति व्यक्ति 50 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा कवर होगा। वहीं उसका फायदा स्वच्छता कर्मचारी, डॉक्टर, आशा कार्यकर्ता, पैरामेडिक्स और नर्स को मिलेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews