MP में भी लॉकडाउन 3 मई तक, केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर बनेगी रणनीति

MP में भी लॉकडाउन 3 मई तक, केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर बनेगी रणनीति

भोपाल| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट को देखते हुए देश में लॉकडाउन 3 मई तक जारी रखने का ऐलान किया है| पीएम के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश में भी लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी गई है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी|

सीएम ने ट्वीट कर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज फिर देश का मार्गदर्शन किया है। #COVID19 को परास्त करने के लिए उन्होंने जो रास्ता दिखाया है, हम उस पर चलेंगे। 3 मई तक मध्यप्रदेश में भी लॉकडाउन-2 रहेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस महामारी से युद्ध जीतेंगे | उन्होंने कहा कल विस्तार से गाइडलाइन जारी की जायेगी| उसी के आधार पर रणनीति तैयार की जायेगी| प्रदेश में केंद्र की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन होगा|

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं| भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित अन्य कई जिलों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 700 तक जा पहुंचा है| ऐसी स्थिति में प्रदेश सरकार ने भी लॉक डाउन आगे बढ़ाने का फैसला किया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews