Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने कहा ‘कांग्रेस ने स्वीकार ली हार’, जीतू पटवारी के बयान पर आशीष अग्रवाल का तंज़

इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने और बीजेपी में शामिल होने के बाद वहाँ भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक दिन पहले बयान दिया था जिसपर अब भाजपा नेता ने उन्हें घेरा है।
Ashish Agarwal

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस ख़ुद अपनी हार स्वीकार कर रही है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ख़ुद कह रहे हैं कि इंदौर में तो बीजेपी ही जीतेगी। इससे ये साफ़ हो जाता है कि इस बार भी मोदीजी की प्रधानमंत्री बनेंगे।

जीतू पटवारी ने कही ये बात

दरअसल इंदौर में हुए घटनाक्रम के बाद तय माना जा रहा है कि वहाँ बीजेपी प्रत्याशी की ही जीत होगी। याद दिला दें कि इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था और फिर वो भाजपा में चले गए। इसके बाद कांग्रेस ने किसी अन्य प्रत्याशी को समर्थन भी नहीं दिया है। एक दिन पहले जीतू पटवारी ने इंदौर में बीजेपी पर जमकर हमला किया और कहा कि अब तक शिक्षा माफिया, खदान माफिया सुना था लेकिन अब यहाँ राजनीतिक माफिया भी सक्रिय हो गया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस प्रत्याशी के अपहरण का आरोप लगाया और कहा कि सालों से ये इलाक़ा बीजेपी का गढ़ रहा है फिर भी उन्होंने ऐसा पाप किया है।

आशीष अग्रवाल ने घेरा

इसी के साथ जीतू पटवारी ने इंदौरवासियों से आग्रह किया कि वो ज़्यादा से ज़्यादा नोटा का इस्तेमाल करें। उन्होंने कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि वो अपने तरह के विरोध जताते रहे। इसी क्रम में जीतू पटवारी ने कहा कि यहाँ जीतेगा तो बीजेपी प्रत्याशी ही, लेकिन कांग्रेसियों को इस कृत्य का विरोध करते रहना है। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की उसी टिप्पणी पर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ख़ुद प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि इंदौर में उनकी हार हो रही है। इसका साफ़ अर्थ है कि कांग्रेस स्वीकार चुकी है कि वो हार रही है और एक बार फिर देश में मोदी सरकार बन रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews
Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने कहा 'कांग्रेस ने स्वीकार ली हार', जीतू पटवारी के बयान पर आशीष अग्रवाल का तंज़