एम गोपाल रेड्डी होंगे एमपी के नए मुख्य सचिव

एम गोपाल रेड्डी होंगे एमपी के नए मुख्य सचिव

भोपाल।
1985 बैच के आईएएस ऑफिसर और जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एम गोपाल रेड्डी मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे।राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी एम गोपाल रेड्डी को मुख्य सचिव कार्यालय में ओएसडी पदस्थ किया है।   इसी के साथ गोपाल रेड्डी का प्रदेश का अगला मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ हो गया है। रेड्डी को ओएसडी बनाए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। वे 1 अप्रैल से अपना पदभार संभालेंगे । वे वर्तमान मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती का स्थान ग्रहण करेंगे ।मोहंती 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं। वह विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।

M Gopal Reddy का कार्यकाल 6 महीना का रहेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ केंद्र से एक्सटेंशन का अनुरोध कर सकते हैं। इससे पहले भाजपा सरकार में आर. परशुराम और बीपी सिंह को एक्सटेंशन दिया जा चुका है। 1985 बैच के अफसर एम. गोपाल रेड्डी मुख्यमंत्री कमलनाथ के भरोसेमंद अफसरों में शुमार हैं और अभी हर महत्वपूर्ण बैठकों में भी वे हिस्सा लेते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews