MP Breaking News

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर, अब व्हाट्सएप चैटबॉट से कर सकेंगे उर्वरक की बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए उर्वरक बुकिंग के लिए व्हाट्स ऐप चैटबॉट (WhatsApp Chatbot Fertilizer) सुविधा प्रारंभ की है। इसके माध्यम से किसान मोबाइल से उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। आइए जानते हैं पूरी प्रोसेस...
farmers news

A farmer applying fertilizer in field

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। व्हाट्स ऐप चैटबॉट (WhatsApp Chatbot Fertilizer) के माध्यम से अब किसान उर्वरक बुकिंग कर सकेंगे । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों की सुविधा के लिए किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा उर्वरक बुकिंग के लिए व्हाट्स ऐप चैटबॉट सुविधा प्रारंभ की गई है।

किसान आधिकारिक WhatsApp Business (WABA) नंबर पर “Help” या “Fertilizer” लिखकर सेवा प्रारंभ कर सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से किसान सरल एवं सुविधाजनक तरीके से अपने मोबाइल से उर्वरक की बुकिंग कर सकेंगे। यह सुविधा उर्वरक बुकिंग प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे किसानों को उर्वरक बुकिंग के लिए कार्यालय अथवा अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्हें डिजिटल माध्यम से सुविधाजनक सेवा प्राप्त होगी। यह पहल मध्यप्रदेश में तकनीक आधारित एवं किसान हितैषी डिजिटल सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

MP Fertilizer Booking: किसान ऐसे कर सकते हैं उर्वरक बुकिंग

  • किसान WhatsApp पर “Help” या “Fertilizer” लिखकर चैट शुरू करें।
  • यहां अपना पंजीकृत आधार नंबर दर्ज करें।
  • आधार का सत्यापन होने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करें।
  • OTP दर्ज करने पर  प्रोफाइल विवरण प्रदर्शित होगा।
  • अपनी भूमि का विवरण देखकर संबंधित जिले का चयन करें।
  • पात्र भूमि/खसरा के विरुद्ध फसल का चयन कर विवरण सुरक्षित करें।
  • किसान उर्वरक का प्रकार, उर्वरक एवं आवश्यक मात्रा का चयन करें।
  • किसान ब्लॉक, रिटेलर, कंपनी एवं पात्र उठाव तिथि का चयन करें।
  • अब सिस्टम उपलब्धता का सत्यापन कर QR कोड युक्त उर्वरक टोकन जारी करेगा।
  • इसके साथ ही किसान को WhatsApp पर टोकन, रिटेलर, उर्वरक, उठाव तिथि एवं टोकन की वैधता की जानकारी प्राप्त होगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews