MP Breaking News

उज्जैन में लोडिंग वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, गंभीर घायल युवकों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

उज्जैन में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सामने एक लोडिंग वाहन की टक्कर ने दो युवकों की जान ले ली। यह दोनों शंकरपुर जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ।
Ujjain

उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के सामने मंगलवार रात को एक दर्दनान सड़क हादसा देखने को मिला। यहां एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यह दोनों दोस्त पाटपाला से शंकरपुर जा रहे थे। रास्ते में लोडिंग वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

शंकरपुर जा रहे थे युवक

दोनों मृतकों की पहचान पाटपाला निवासी सुरेश दायमा और गज्जू बैरागी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही लोडिंग वाहन चलाने का काम करते थे। मंगलवार की रात यह पाटपाला से शंकरपुर जा रहे थे। यह जैसे ही पीटीएस के सामने पहुंचे सामने से आ रहे हैं लोडिंग वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर बहुत जबरदस्त थी जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और लोडिंग वाहन में भी टूट फूट हुई है। दोनों टक्कर के बाद गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। आज सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक सुरेश दायमा के 3 बच्चे हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम झगड़ा है।

ड्राइवर हुआ फरार

जब यह घटना हुई उसके बाद लोडिंग वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पवासा पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज का चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में लोडिंग वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, गंभीर घायल युवकों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम