पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के दिशा‑निर्देशों के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ प्रदेश भर में सतत और सशक्त अभियान चलाया है। पिछले दो माह में राज्य भर में किए गए 102 प्रकरणों में 853 गौवंश को मुक्त कराया गया है और 189 आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त सैकड़ों वाहन जप्त किए गए हैं.
सीएम डॉ मोहन यादव के सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि “गौमाता की सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का परिचायक है। अवैध गौ‑तस्करी एवं गोवंशीय अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है। इसी भावना के अनुरूप पुलिस महानिदेशक श्री मकवाणा की जीरो टॉलरेंस नीति के अधीन राज्य भर में गौ संरक्षण का यह सशक्त अभियान चलाया जा रहा है।
विभिन्न जिलों की प्रमुख उपलब्धियाँ
सिवनी जिला: 13 कार्रवाइयों में 170 गौवंश मुक्त, 25 आरोपी गिरफ्तार बड़वानी: 11 कार्रवाइयों में 162 गौवंश मुक्त
बैतूल: 13 प्रकरणों में 93 गौवंश मुक्त, 24 आरोपी गिरफ्तार
बालाघाट: 11 प्रकरणों में 93 गौवंश मुक्त, 24 आरोपी गिरफ्तार
खरगोन: 17 प्रकरणों में 73 गौवंश मुक्त, 24 आरोपी गिरफ्तार
की कड़ी कार्रवाई
अन्य जिलों रतलाम, बुरहानपुर, रायसेन, पांढुर्ना, मंदसौर, रीवा, उमरिया, पन्ना, राजगढ़, अनुपपुर, गुना, विदिशा, इंदौर, धार और भोपाल ग्रामीण में भी पुलिस ने सक्रिय तौर पर अभियान चलाते हुए अनेक तस्करों को गिरफ्तार किया। विशेष रूप से भोपाल ग्रामीण पुलिस ने अवैध गोमांस परिवहन के दो प्रकरणों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 3 पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की।
सभी जिलों में निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार गौवंश संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस अभियान से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में गौ माता के विरुद्ध कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि गौवंश तस्करी की सूचना मिलते ही तुरंत कानूनी कार्रवाई करें ताकि प्रदेश में गौ संरक्षण और कानून‑व्यवस्था दोनों सशक्त रहें।
ये भी पढ़ें
1कांग्रेस ने MP में किसानों की फसल बचाने के लिए दिन में कृषि बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग की, कुणाल चौधरी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
2टाइगर स्टेट में बाघों की मौत पर उमंग सिंघार ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से जवाबदेही तय करने और ठोस एक्शन प्लान बनाने की मांग
3उज्जैन सेवाधाम आश्रम में दिव्यांग बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, उमंग सिंघार ने की जवाबदेही तय करने की मांग
4मध्य प्रदेश को केंद्र से मिली बड़ी राहत, जल जीवन मिशन के लिए 4000 करोड़, कर्ज सीमा बढ़ाने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी सहमति