Hindi News

मध्‍यप्रदेश पुलिस के ’नशे से दूरी-है जरूरी अभियान ने बनाया वर्ल्‍ड रिकार्ड, ब्रिटिश पॉर्लियामेंट में 13 सितंबर को किया जाएगा सम्‍मानित 

Written by:Sushma Bhardwaj
Last Updated:
15 जुलाई से 30 जुलाई तक पूरे प्रदेश में चला यह अभियान सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, अन्‍य सहयोगी विभाग, विभिन्‍न संगठनों के अथक प्रयास से एक जनआंदोलन बन गया। 
मध्‍यप्रदेश पुलिस के ’नशे से दूरी-है जरूरी अभियान ने बनाया वर्ल्‍ड रिकार्ड, ब्रिटिश पॉर्लियामेंट में 13 सितंबर को किया जाएगा सम्‍मानित 
  मध्‍यप्रदेश पुलिस के नशे के विरूद्ध 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ‘’ नशे से दूरी-है जरूरी’’ राज्‍यव्‍यापी जनजागरूकता अभियान ने अपनी व्‍यापकता, प्रभावशीलता तथा वृहद स्‍तर पर जनसहभागिता के चलते वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कायम किया है। उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश के 57 जिलों के 1175 थानों द्वारा संचालित इस अभियान में लगभग 23 लाख लोगों ने प्रत्‍यक्ष सहभागिता तथा सोशल मीडिया माध्‍यमों से 6.35 करोड़ लोगों ने सहभ‍ागिता की।

वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज 

एक अगस्‍त को पुलिस मुख्‍यालय में वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्डस के सीईओ तथा प्रेसीडेंट संतोष शुक्‍ला ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा और एडीजी नारकोटिक्‍स के.पी. व्‍यंकटेश्‍वर राव से भेंट कर सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस दौरान वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्डस संस्‍था की जनरल सेक्रेटरी डॉ. तिथि भल्‍ला तथा एडिटर अपूर्वा मेनन सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली

डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं/किशोरों को नशा मुक्‍त रखना हमारा शासकीय कर्तव्‍य ही नहीं नैतिक दायित्‍व भी है।  उन्‍होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कभी भी कोई विश्व रिकॉर्ड बनाना नहीं था। हमारा असली मकसद था कि अधिक से अधिक लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। यदि इस अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है, तो यह हम सभी पुलिसकर्मियों, सहयोगी संस्थाओं और प्रदेश की जनता के समर्पण का परिणाम है।

मध्‍यप्रदेश पुलिस का अनूठा जन जागरण अभियान

वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्डस के सीईओ संतोष शुक्‍ला ने मध्‍यप्रदेश पुलिस के इस अनूठे जन जागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान अपने उद्देश्‍य में सफल रहा। उन्‍होंने 13 सितंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित होने वाले सम्‍मान समारोह में डीजीपी कैलाश मकवाणा को आमंत्रित भी किया।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews