ओपन स्कूल के परीक्षा परिणाम जारी, मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं विद्यार्थी

इन सभी योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा है।
MP State Open School Board

MP State Open School Board

ओपन स्कूल बोर्ड से परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है, बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है, विद्यार्थी इसे ओपन स्कूल बोर्ड की आधिकारिक बेवसाईट पर देख सकते हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से “रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हजारों ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला था जो मुख्य परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए थे।

दिसंबर में आयोजित की गई थी परीक्षाएं 

उल्लेखनीय है  माह दिसंबर 2025 में आयोजित “रुक जाना नहीं” योजना की परीक्षा में कक्षा 10वीं के 16 हजार 356 एवं कक्षा 12वीं के 23 हजार 847 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा “रुक जाना नहीं” (कक्षा 10 एवं 12), “राज्य ओपन परम्परागत” (कक्षा 5, 8, 10 एवं 12), “आ लौट चले” (कक्षा 10 एवं 12), “सीबीएसई ऑन डिमांड” (कक्षा 12), “आईटीआई 12 समकक्ष” और “मदरसा बोर्ड” योजनाओं के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

परीक्षाओं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा 

इन सभी योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा है। जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे ओपन स्कूल की पूर्ण क्रेडिट योजना के अंतर्गत अधिकतम तीन विषयों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews