मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025- बी 2 बी मीटिंग्स, एमपीटीएम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुँचा मध्यप्रदेश का पर्यटन आकर्षण

बी2बी सत्रों में 87 अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर, ट्रैवल मीडिया प्रतिनिधि और इन्फ्लुएंसर्स ने सहभागिता की।
Madhya Pradesh Travel Mart 2025

Tourism attractions of Madhya Pradesh reaching out to international buyers through B2B

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2025 के दूसरे दिन रविवार को एमवीएम ग्राउंड्स में बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) मीटिंग का आयोजन हुआ। इसके विभिन्न सत्रों में देश-विदेश के पर्यटन निवेशकों, टूर ऑपरेटरों, होटल प्रतिनिधियों और ट्रैवल एजेंसियों के बीच गहन संवाद हुआ। इन बैठकों का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में नई साझेदारियों को बढ़ावा देना और मध्यप्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों, उत्पादों एवं कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना था।

बी2बी सत्रों में 87 अंतरराष्ट्रीय टूर

कार्यक्रम में लगभग 4,000 से अधिक बी2बी मीटिंग्स आयोजित हुईं। 121 सेलर्स स्टॉल स्थापित किए गए, जिनमें मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों के होटल समूह, रिजॉर्ट, टूर एजेंसियाँ और ट्रैवल कंपनियों ने सहभागिता की।

मध्यप्रदेश की वैश्विक स्तर पर पहुँच सशक्त

बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जाने की व्यवस्था भी की गई, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बायर्स को मध्यप्रदेश में उपलब्ध पर्यटन संभावनाओं, निवेश अवसरों और नवीन परियोजनाओं की सीधी जानकारी उपलब्ध कराना था। इससे राज्य की पर्यटन क्षमता का प्रसार उन बाजारों तक हुआ, जहाँ भौतिक उपस्थिति संभव नहीं थी, और मध्यप्रदेश की वैश्विक स्तर पर पहुँच सशक्त हुई।

प्रमुख रिजॉर्ट्स ने भी सहभागिता की

बी2बी सत्रों में मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित होटल समूह ताज, हयात, मैरियट और चंदेला ने अपनी सेवाएँ प्रस्तुत कीं। जंगल कैंप इंडिया, सिंगी नोवा, तथास्तु रिजॉर्ट्स और बाघ विलास जैसे प्रमुख रिजॉर्ट्स ने भी सहभागिता की। ग्रामीण पर्यटन के होमस्टे संचालकों ने भी अपनी सेवाएँ प्रस्तुत कीं, होमस्टेज के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन आधारित रोजगार में निरंतर वृद्धि हो रही है।

अत्याधुनिक तकनीकें भी प्रस्तुत की

नवाचार के तहत वीआर (Virtual Reality), “आंखों देखी” और मंदिरों के लाइव दर्शन सेवाओं जैसी अत्याधुनिक तकनीकें भी प्रस्तुत की गईं। वेलनेस कंपनियों, हेरिटेज होटल्स ( जहानुमा, अमर महल, ओरछा आदि) और मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प उत्पादकों जैसे चंदेरी वीविंग तथा जरी-जरदोजी इकाइयों ने भी अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

बी2बी मीटिंग्स का आयोजन ट्रैवल मार्ट

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा की गई शुभारंभ सत्र में घोषणा अनुसार इस प्रकार की बी2बी मीटिंग्स का आयोजन ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत प्रतिवर्ष किया जाएगा, जिससे मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में सशक्त पहचान मिलेगी। आगामी सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों के दृष्टिगत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र से अधिकाधिक रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews