कई इलाकों में हुई हल्की बारिश, आगे ऐसा रहेगा मौसम

कई इलाकों में हुई हल्की बारिश, आगे ऐसा रहेगा मौसम

भोपाल। अरब सागर की नमी से प्रदेश के कई शहरों में बुधवार को सुबह होते ही बूंदाबांदी हुई। भोपाल समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मंगलवार को बादल छाने और हवाएं बदलने से दिन और रात के तापमान में करीब 5-5 डिग्री की बढ़त रही। शाम 4 बजे बैरागढ़ से लगे हिस्से, करोंद, अयोध्यानगर, भेल, पिपलानी, अरेरा कालोनी, एमपीनगर सहित शहर के कई जगह बौछारें पड़ी।
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार मध्यप्रदेश से सटे राज्यों में चक्रवात का असर रहने से मौसम में यह बदलाव हुआ है। भोपाल में जनवरी में दो से तीन दिन कोहरे के होते हैं। इस बार 18 में से 12 दिन कोहरा पड़ा है जो अपने आप में रिकॉर्ड है। इस वर्ष वातावरण में नमी बहुत ज्यादा है और पानी गिरता रहा है, इसके चलते कोहरा ज्यादा पड़ रहा है। जनवरी माह के 19 दिनों में 13 दिन कोहरा पड़ा। इस बार पिछले कई सालों के बाद मध्यप्रदेश सर्दी का ऐसी स्थिती देखने को मिली। 2019 में अधिक बारिश ने रिकॉर्ड तोड़। जिससे इसका असर सर्दी में भी देखने को मिला है।
हर साल आमतौर पर जनवरी के अंतिम दिनों में सर्दी कम होने लगती है। लेकिन इस साल सर्दी के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। भोपाल में बीते रविवार को जमकर ठंड पड़ी इसका असर सोमवार को भी देखने को मिला। मंगलवार को सुबह कोहरा कम दिखाई दिया। इस बीच 22 या 23 जनवरी को बादल छाकर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारों के साथ बारिश हो सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews