मप्र में जल्द बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

मप्र में जल्द बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में अक्टूबर माह बीत रहा है लेकिन बारिश से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है| बादलों के साये में इस बार दिवाली मनी, पिछले दो दिनों में कई इलाकों में जोरदार बारिश तो कई जगह बूंदाबांदी हुई है| अरब सागर में उठे तूफान क्यार्र के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है| मौसम विज्ञानियों ने 31 अक्टूबर तक मौसम साफ होने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटों में कई जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है| 

मंगलवार को दिन में आसमान पर बादल छाए रहे, हालाँकि बैतूल और पचमढ़ी कहीं और बरसात नहीं हुई।  मौसम विभाग के प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बैतूल में 14, पचमढ़ी में 3 मिमी. बरसात हुई। राजधानी में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। 

बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठण्ड

मौसम वैज्ञानियों के मुताबिक अरब सागर में उठा तूफान ओमान की तरफ चला गया है जिसके चलते अब मौसम में बदलाव नजर आएगा| नमी की मात्रा अधिक होने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण ही बरसात हुई।  तूफान के गुजर जाने के बाद मंगलवार से वातावरण में अब नमी कम होना शुरू हो गई है। इससे बुधवार से आसमान से बादल छंटना शुरू हो जाएंगे। गुरुवार शाम तक मौसम साफ होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी, संभावना है जल्द ही प्रदेश में अच्छी ठण्ड दस्तक देने वाली है| 

यहां बारिश के आसार 

प्रदेश के भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, धार, इंदौर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, बुरहानपुर, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, उज्जैन, नीमच, रतलाम, शाजापुर, देवास, आगर में बारिश की संभावना है| वहीं मंदसौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, कटनी, अनूपपुर और डिंडोरी जिले में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews