MP में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बारिश

MP में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बारिश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| देश के उत्तरी अंचल में मौसम (Weather) में आए बदलाव का असर मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में भी देखने को मिल रहा है| प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुयी। राजधानी भोपाल (Bhopal) और आसपास के इलाकों में भी दिन में बूंदाबांदी हुई| बूंदाबांदी और हलकी बारिश से कुछ किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है| धान की फसलें अभी कटकर खेतों में ही रखी है| जिसके चलते किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है|

प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से मौसम का बदलाव देखने को मिल रहा है, ग्वालियर, भिंड मुरैना जिलों में दो दिन पहले बारिश ओले गिरने की खबरे सामने आई थी| वहीं अन्य इलाकों में बदल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है| बादलों के छंटते ही कड़ाके की सर्दी शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है|

इधर, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई है| मौसम विज्ञानं केंद्र भोपाल के मुताबिक, रीवा, शहडोल, जबलपुर,सागर, होशंगाबाद, इंदौर एव भोपाल संभागों के जिलों में तथा उज्जैन संभाग के जिलों तथा देवास एवं श्योपुर कलां में बौछारे पड़ने की संभावना है| वहीं होशंगाबाद, इंदौर एवं भोपाल संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने की सम्भावना जताई गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews