भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों के परिणामों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि चुनावों में बीजेपी को ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है, संगठन तंत्र की मजबूती की वजह से बीजेपी को सफलता मिली है। बीजेपी का दावा है कि 51% वोट शेयर की ओर हम इस निकाय चुनाव में बढ़े हैं, पहली बार नीचे तक बीजेपी को इतना व्यापक समर्थन मिला है, वही उन्होंने कहा कि हार के कारणों पर बीजेपी समीक्षा करेगी, वीडी शर्मा ने कहा कि कटनी, जबलपुर, ग्वालियर और सिंगरौली में भले ही कांग्रेस के महापौर जीते लेकिन बीजेपी के बहुमत पार्षद जीते है, कांग्रेस को गलती से कुछ जगह सीट मिली, कटनी में बीजेपी की हार पर उन्होंने कहा कि हम कटनी की भी समीक्षा करेंगे वो हमारी ही कार्यकर्ता थी।

यह भी पढ़ें…. सोनिया गांधी से ED पूछताछ मामले में दिग्गज नेता उतरे सड़क पर, पिता और पुत्र ने बीजेपी पर उठाये जमकर सवाल

वही वीडी शर्मा ने कांग्रेस के ED के खिलाफ प्रदर्शन प्रदर्शन पर कहा कि ये पहली बार हो रहा कि कोई राजनीतिक पार्टी, भ्रष्टाचार के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है, सोनिया गांधी पूछताछ का जवाब दें, केवल दबाव और भ्रम फैलाने के लिए भ्रष्टाचार के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है, त्रिदेव ने खेल किया 95 % सीटें त्रिदेव की वजह से आई है।

[dgv_vimeo_video id=”732046966″]