कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 2 महामंत्रियों को पद से हटाया, अधिकारी भी निलंबित

कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 2 महामंत्रियों को पद से हटाया, अधिकारी भी निलंबित

भोपाल।
मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस(madhypradesh kisaan congress) ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान कांग्रेस ने दो प्रदेश के महामंत्रियों को पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों और लगातार मिल रही शिकायतों के चलते पद से हटाया गया है।यह कार्रवाई किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (state president)निदेश गुर्जर ने की है।

दरअसल,मप्र किसान कांग्रेस ने अपने दो महामंत्रियों को पद से हटा दिया है।विदिशा (vidisha) से सतेंद्र सिंह (satendra singh )और भोपाल (bhopal)से चिराग़ जैन(chirag jain) को हटाया गया है।यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष निदेश गुर्जर द्वारा की गई है।खबर है कि दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों और लगातार शिकायत मिलने के चलते पद से हटाया गया है।

मप्र किसान कांग्रेस के महामंत्री और कार्यालय प्रभारी रामशरण सिंह राणा(Ramsharan Singh Rana) ने बताया कि इन दोनों नेताओं की संगठन में कोई रुचि नही थी और इनका आचरण भी संगठन के अनुरुप नही था।लगातार इनकी शिकायतें भी पार्टी को मिल रही थी।इनके आचरण से किसान कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी की छवि घूमिल हो रही थी, जिसे राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा गंभीरता से लिया गया।

सहायक परियोजना अधिकारी भी निलंबित

इधर, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पी. नरहरि(Commissioner Urban Administration and Development P. Narhari) ने विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई नहीं करने पर सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास प्राधिकरण, भोपाल लता सोनी(lata soni) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोनी का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल(Urban Administration & Development Bhopal) रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews