Madhya Pradesh : कोरोना संकटकाल में पेट्रोल पंप एसोसिएशन का बड़ा फैसला

Petrol Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपने मास्क (Mask) नहीं लगाया है तो अब आपको पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर पेट्रोल (Petrol) भी नहीं मिलेगा। लोग अपनी जिम्मेदारी को समझे और शत-प्रतिशत मास्क (Mask) लगाने का अनुपालन करें इसलिए पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह (President Of Petrol Pump Association Ajay Singh) ने यह निर्णय लिया है।

इस फैसले के पीछे बड़ा कारण ग्राहक के मास्क नहीं लगाने पर पंप डीलर को 2000 रुपए का जुर्माना होना है।अजय सिंह का कहना है कि यह सरासर गलत है। इसको देखते हुए उन्होंने सभी पंप मालिकों को लिखा है कि सभी फिलिंग स्टेशन पर केवल उन्हीं लोगों को पेट्रोल दिया जाए जिन्होंने मास्क लगाया हो।

जुर्माने का किया विरोध
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने ग्राहक द्वारा मास्क नहीं लगाने पर पंप मालिक पर जुर्माना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह प्रशासन ग्राहक की गलतियों की सजा पंप मालिकों को दी जाएगी तो पंप मालिक अपनी सेवाएं देने में असमर्थ होंगे। उन्होंने आरोप लगाए कि प्रशासन पंप मालिकों को प्रताड़ित कर रहा है।

बिना मास के नहीं मिलेगा पेट्रोल
दरअसल कोरोनावायरस (Corona Virus) का खतरा पुनः बढ़ने के कारण या निर्णय लिया गया है, क्योंकि अभी कोरोना टला नहीं है। बार-बार लोगों को यही समझाया जा रहा है कि जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं। लेकिन इसके बावजूद लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। प्रशासन (Administration) की मंशा है कि इस बार कोरोन से लड़ने के लिए लॉकडाउन नहीं बल्कि मास को हथियार बनाया जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और उनसे कहा जा रहा है कि वह हर समय मास्क पहने। घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाएं, लेकिन लोग अनुपालन नहीं कर रहे हैं लापरवाही बरत रहे हैं, अभी भी मांस नहीं पहन रहे हैं और इसी को देखते हुए अजय सिंह ने आदेश जारी किए है कि पेट्रोल पंप पर बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को तेल नहीं दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews