राजधानी में कोरोना का बड़ा विस्फोट, रिकॉर्ड 313 नए केस मिले

राजधानी में कोरोना का बड़ा विस्फोट, रिकॉर्ड 313 नए केस मिले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है| रोजाना सामने आ रहे आंकड़े डरा रहे हैं| इस बीच भोपाल में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट (Corona Blast) हुआ है| बुधवार को 313 नए कोरोना केस मिले। ये बीते छह महीने में एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा संक्रमित हैं।

बता दें कि भोपाल में पांच दिन के अंदर ये दूसरी बार है, जब संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार चला गया। 19 सितंबर यानि शनिवार को कोरोना के 307 नए मरीज मिले थे। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15706 हो गई है। वहीं, कोरोना से मौत का आंकड़ा 366 पहुंच गया है।

बुधवार को सामने आये मामलों में मुख्यमंत्री के पूर्व प्रोग्राम ऑफीसर रहे राजेंद्र कानूनगो सहित परिवार में चार लोग संक्रमित मिले हैं। चार दिन पहले उनके बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इधर, सीआरपीएफ बंगरसिया के 15 जवान बुधवार को पॉजिटिव आए है। मिलिट्री कैम्प में तीन, ईएमई सेंटर और 23वीं बटालियन में दो-दो पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा जेपी अस्पताल, कस्तूरबा हॉस्पिटल, चिरायु अस्पताल के डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews