मंदसौर-झोलाछाप के ईलाज से बच्‍चे की मौत, मामला दर्ज

मामले में राज्य मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर CMHO मंदसौर को नोटिस दिया है।
मंदसौर-झोलाछाप के ईलाज से बच्‍चे की मौत, मामला दर्ज

MANDSAUR NEWS : मंदसौर जिले के लोटखेड़ी तिराहा स्थित क्लीनिक पर झोलाछाप डॉक्‍टर द्वारा ईलाज करने पर एक ढाई साल के बच्‍चे की मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। झोलाछाप डाक्टर के इलाज से बच्चे की मौत से परिजन सदमें में है।

परिजनों का आरोप 

परिजनों का कहना है कि बच्‍चे की तबीयत खराब होने पर उसे क्लिनिक लेकर पहुंचे, झोलाछाप डॉक्‍टर द्वारा बच्‍चे को इंजेक्शन लगाया। ईलाज के बाद बच्‍चे को घर लेकर गये। लेकिन बच्‍चे को खुजली और इंफेक्शन होने लगा। उसके बाद बच्‍चे को ईलाज के लिये कोटा ले गये जहां बच्‍चे की ईलाज के दौरान मृत्‍यु हो गई।

CMHO को नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सीएमएचओ, मंदसौर से घटना की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews