मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों में भारी गिरावट, 514 पर आया आंकड़ा

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगभग साढ़े तीन महीने बाद कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या में बड़ी कमी देखने को मिल रही है। मंगलवार को मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के सिर्फ 514 नए केस मिले। यह आंकड़ा पूर्व में मिल रहे मरीजों की संख्या से बहुत कम है। एक तरफ जहां सिर्फ 514 नए मरीज मिले हैं, वहीं दूसरी और प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 1010 मरीज ठीक हो कर घर पहुंचे हैं। इस तरह प्रदेश में एक्टिव केस में कमी आई है। मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना के 10353 एक्टिव केस बच्चे हैं। प्रदेश में अब तक कुल 168483 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

38 जिलों में दस से कम मरीज
मंगलवार को प्रदेश के 38 जिले ऐसे थे जहां कोरोना के नए मरीजों की संख्या प्रत्येक जिले में 10 से कम रही। इतना ही नहीं 7 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला।

सरकार ने कम की सैंपल टेस्टिंग
मंगलवार को कम मिले मरीजों के पीछे सैंपल संख्या है। प्रदेश में सिर्फ 20 हज़ार के आसपास सैंपल जाचे गए, जिसमें से 514 केस पॉजिटिव मिले। इस तरह कोरोना का ग्रोथ रेट 2.6 प्रतिशत रहा। जबकि सोमवार को 30 हज़ार सैंपल जांचे गए थे। इसमें 700 से ज्यादा सैंपल पॉजिटिव मिले थे। इस मामले में कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहार सीजन के कारण कम सैंपल कलेक्शन हो रहे हैं, यही कारण है कि मरीज भी कम मिल रहे हैं। हो सकता है दिवाली के बाद संक्रमण में तेजी आए और मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगे।

अपर मुख्य सचिव हुए संक्रमित
मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान (Additional Chief Secretary Health Mohammad Suleman) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है और अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना करवाने की अपील की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews