Hindi News

महापौर मालती राय ने किया FPAI स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण, स्वच्छता, हरित विकास एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Written by:Rishabh Namdev
Published:
महापौर मालती राय ने FPAI स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता, हरित विकास एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
महापौर मालती राय ने किया FPAI स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण, स्वच्छता, हरित विकास एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल | मालती राय महापौर महोदया ने आज भारत परिवार नियोजन संघ (Family Planning Association of India) भोपाल शाखा कार्यालय एवं शिवाजी नगर स्थित FPAI स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण किया। वहीं इस दौरान उन्होंने शाखा द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं परिसर विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महापौर महोदया ने FPAI स्वास्थ्य केंद्र द्वारा वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वहीं इस अवसर पर FPAI की चेयरपर्सन रुचिरा चौधरी ने शाखा की गतिविधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि FPAI वर्ष 1949 से देशभर में कार्यरत है तथा भोपाल शाखा वर्ष 1965 से स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर सेवाएं प्रदान कर रही है।

महापौर मालती राय ने किया FPAI स्वास्थ्य केंद्र परिसर का निरीक्षण, स्वच्छता, हरित विकास एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान महापौर ने परिसर में विकसित किए जा रहे पार्क एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया तथा आगामी World Environment Day 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भोपाल नगर निगम के उद्यानिकी विभाग को लगभग 50 औषधीय पौधों का रोपण, दीवारों के सौंदर्यीकरण एवं जल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

इस दौरान ज़ोन 11 के प्रभारी एवं जोन अध्यक्ष विमलेश ठाकुर ने पार्क में नल जल व्यवस्था एवं तार फेंसिंग (घेराबंदी) लगाने हेतु सहमति व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान BSC सदस्य आरती शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य शिक्षा, क्लिनिकल सेवाओं एवं विद्यालयों में स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं कार्यक्रम अधिकारी जगदीश परसाई ने बताया कि भोपाल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों हेतु वर्ष 2016 से स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

FPAI भोपाल के ब्रांच मैनेजर लखन सिंह मकवाना ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह निरीक्षण एवं सहयोगात्मक समन्वय संस्थान की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पार्क विकास एवं स्वच्छता संबंधी सभी निर्देशों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड एवं ज़ोन प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा Family Planning Association of India के ब्रांच मैनेजर लखन सिंह मकवाना, डॉ. गुलाटी एवं शाखा के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews