MCU : माखलनाल पत्रकारिता विवि में बिना एंट्रेंस एग्जाम के होगा एडमिशन,ये रहेगी प्रक्रिया

MCU : माखलनाल पत्रकारिता विवि में बिना एंट्रेंस एग्जाम के होगा एडमिशन,ये रहेगी प्रक्रिया

भोपाल

कोरोना संकटकाल ने एज्युकेशन सिस्टम की व्यवस्था को भी बदलकर रख दिया है। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) में इस सत्र में एंट्रेंस एग्ज़ाम नहीं होंगे। 12वीं में मेरिट के आधार पर अब विश्वविद्यालय में एडमिशन दिया जाएगा। इसी के साथ एक साल बाद विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू होगी। आपको बता दें कि साल 2019 को विश्वविद्यालय में ज़ीरो ईयर घोषित किया गया था। विभिन्न सिलेबस में बदलाव की प्रक्रिया के चलते पिछले साल विश्वविद्यालय में किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया था। वहीं 2020 में कोरोना के कारण अब यहां बिना एंट्रेंस एग्ज़ाम के छात्रों को उनके अंकों के आधार पर प्रवेश दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार बिना एंट्रेंस एग्जाम के छात्रों को अलग अलग कोर्स में प्रवेश मिलेगा। इसके लिये अब एडमिशन की नीति तैयार कर ली गई है। कुलपति संजय द्विवेदी ने सभी विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर्स के साथ ऑनलाइन मीटिंग ली जिसके बाद  मीडिया और आईटी कोर्स में एडमिशन शुरू करने को लेकर निर्णय लिया गया है। इसके अंतगर्त ग्रेज्युएशन और पोस्ट ग्रेज्युएशन पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिया जाएगा। एडमिशन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी और 31 जुलाई तक इच्छुक छात्रों को आवेदन करना होगा। फिलहाल प्रदेश में 12 के बची हुई परीक्षाएं होनी है और इस स्थित में अगर 12वीं के नतीजे नहीं आ पाते हैं तो छात्र 11वीं के प्रतिशत के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार ही सारी प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी और करीब एक हजार छआत्रों को प्रवेश मिल सकेगा। इच्छुक छात्र अलग अलग कोर्स में प्रवेश लेने के लिये विस्तार  से www.mcu.ac.in वेबसाइट पर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक छात्रों को प्रवेश लेने के लिये 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews