मंत्री मोहन यादव का वीडियो वायरल- घर से निकाल ज़मीन में गाढ़ देंगे

मंत्री मोहन यादव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले सियासी पारा गर्म है, बीजेपी हो या फिर कांग्रेस के नेता तबाड़तोड़ सभाएं कर अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांग रहे है, लेकिन एक दूसरे को कोसने में नेता ऐसा कुछ बोल जाते है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला आगर मालवा (Agar malwa) से सामने आय़ा है, जहां उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Minister Mohan Yadav) ने बोल बिगड़ गए, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो को कांग्रेस ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है।

यह भी पढ़े…पूर्व मंत्री उमंग सिंघार कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा (Narendra Saluja) ने ट्वीट कर लिखा है कि ये है मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री , ज़रा इनकी उच्च शिक्षा सुनिये। “ घर से निकालकर ज़मीन में गाढ़ देंगे , सबको ठिकाने लगा देंगे , तेरे को भी देख लेंगे , तेरे राजा- महाराजा को भी देख लेंगे “इनसे उच्च शिक्षा लेकर इन्हें तो पशुपालन देना चाहिये। कैसे – कैसे मंत्री ?

हम सबको ठिकाना लगा देंगे – मंत्री

दरअसल, एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े की ओर इशारा करते हुए कहा कि विधायक इसलिए नहीं होते हैं कि सरपंचों का शिकार करें, शिकार करना है और अगर तुम्हारे अंदर दम है तो जंगल में जाओं और जानवर मारो।वही उन्होंने आगर मालवा बिधानसभा सीट के कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन सिंह पर भी हमला बोला और कहा कि नगली राजा के छोरे को लेकर आए, हम सबको ठिकाने लगा देंगे।

यह पहला मौका नही है जब यादव ने विवादित बयान दिया हो।इसके पहले भी वे कई बार अपने बयानों से सुर्खियों में आ चुके है। बीते दिनों ही वे अतिथि विद्वानों पर भड़क गए थे और कह दिया था कि क्या मैं आत्महत्या कर लूं। वहीं मुख्यमनत्री (Chief minister) से मुलाकात पर कहा मैं कैसे मिलवाऊं?

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1315555036974379009

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews