
Bhopal- Minister Kailash Sarang Got Angry : मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मंगलवार को उस वक़्त अधिकारियों पर सरेआम ही भड़क गए जब वह करोंद मंडी आरओबी का निरीक्षण करने मऊ पर पहुंचे, वॉटर लाइन और हाईटेंशन शिफ्टिंग में हो रही देरी को लेकर मंत्री सारंग ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर फटकार लगा दी, कि आर अब समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो देख लेना फिर। मंत्री की नाराजगी से हड़कंप मच गया। आम जनता की असुविधा को देखते मंत्री सारंग ने नाराजगी दिखाई, उन्होंने कहा कि काम में देरी से आम जन परेशान हो रहे है और यह रवैया ठीक नहीं है, सरकार विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है और अधिकारी काम में देरी कर रहे है।
[dgv_vimeo_video id=”800793948″]
ROB का जायजा लेने पहुंचे थे मंत्री
दरअसल आरओबी निर्माण की धीमी गति को लेकर मंत्री सारंग नाराज़ है, यहाँ करोंद क्षेत्र को पुराने भोपाल से जोड़ने के लिये आरओबी का निर्माण किया जा रहा है, काम करीबन दो साल से चल रहा है लेकिन अभी भी तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हो पाया, ऐसे में जब मंगलवार को मंत्री ROB का जायजा लेने पहुंचे तो हाईटेंशन लाइन और अतिक्रमण के कारण हो रही काम में देरी को देखकर नाराज हो गए, उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए, इस आरओबी के निर्माण से हर दिन 5 लाख लोगों को फायदा मिलेगा
