Hindi News

लव जिहाद के शिकार शुभम गोस्वामी से अमन खान बने युवक की होगी घर वापसी, मंत्री विश्वास सारंग बोले दोषी बचेंगे नहीं

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
ये पूरा सिलसिला 2023 से शुरू हुआ और 2025 तक चलता रहा, जब उसे सहन नहीं हुआ तो उसने आत्महत्या करने की सोची लेकिन हिम्मत नहीं हुई फिर किसी की सलाह पर वो मंत्री विश्वास सारंग के पास पहुंचा।
लव जिहाद के शिकार शुभम गोस्वामी से अमन खान बने युवक की होगी घर वापसी, मंत्री विश्वास सारंग बोले दोषी बचेंगे नहीं

लव जिहाद के जाल में फंसकर अपना धर्म, अपना परिवार, अपनी पहचान सबकुछ गंवाने वाले अमन खान अब घर वापसी चाहते हैं, वे वापस हिन्दू धर्म अपनाना चाहते हैं और अपनी असली पहचान शुभम गोस्वामी के साथ जीना चाहते हैं, उन्होंने अमन खान बनकर जो यातनाएं झेली उसे बताते हुए वे कांप जाते हैं, अमन उर्फ़ शुभम के मुताबिक उसे एक  मुसलमान लड़की ने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके परिजनों ने  उसका धर्म परिवर्तन कराया, उसे जमात में भेजा, गौमांस खिलाया और लगातार प्रताड़ित किया, तीन साल तक वो यातना सहता रहा उसने आत्महत्या तक करने की सोची, फिर वो किसी की सलाह पर मंत्री विश्वास सारंग के पास पहुंचा, उन्हें आपबीती सुनाई, मंत्री विश्वास सारंग ने उसे गले लगाया और कहा मैं घर वापसी कराऊंगा और दोषी बचेंगे नहीं।

मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाये जाने के बाद धर्म परिवर्तन के खेल जारी है, आम तौर पर एक मुसलमान युवक और हिन्दू युवती के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन अब जो मामला आया है बहुत चौंकाने वाला है , दर असल मंत्री विश्वास सारंग नियमित जनदर्शन कार्यक्रम करते हैं जिसमें वे लोगों की समस्या सुनते हैं, उनके पास जहांगीराबाद भोपाल में रहने वाला अमन खान नमक युवक पहुंचा, उसने उनसे मुलाकात की उसने बताया कि वो लव जिहाद, धर्म परिवर्तन के खेल का शिकार हुआ है।

 प्रेम जाल में फंसा युवक लव जिहाद का शिकार  

शुभम गोस्वामी ने अपने अमन खान बनने के सफ़र में जो कुछ सहा उसे मीडिया के सामने बयान किया, उसने बताया कि वो कॉल सेंटर में काम करता था उसे एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया, दोनों ने शादी कर ली, परिजनों ने शादी का विरोध किया लेकिन जब शुभम नहीं माना तो परिवार ने उससे सम्बन्ध ख़त्म कर दिए, लेकिन उसे नहीं पता था कि वो लड़की उसे प्यार के जाल में फंसा रही है शादी के बाद लड़की के परिवारवालों ने उसे इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगे और कहा इसके बिना शादी मंजूर नहीं होगी उसने मजबूरन बात मान ली।

शुभम गोस्वामी से अमन खान बने युवक की दर्दनाक कहानी  

प्यार में अंधे शुभम को लड़की के परिवार वालों में जमात में मैसूर कर्नाटक भेजा और मुसलमान बना दिया, वो उनके साथ मुसलमान बनकर रहने लगा उनके धर्म की तरह आचरण करने लगा, उसने बताया कि इस दौरान उसे गौमांस तक खिलाया गया जो उसने खाया लेकिन इतने के बाद भी उसे प्रताड़ित किये जाने लगे, उसे मारा पीटा जाता, उसपर झूठा केस लगाकर जेल तक भिजवाया गया, ये पूरा सिलसिला 2023 से शुरू हुआ और 2025 तक चलता रहा, जब उसे सहन नहीं हुआ तो उसने आत्महत्या करने की सोची लेकिन हिम्मत नहीं हुई फिर किसी की सलाह पर वो मंत्री विश्वास सारंग के पास पहुंचा।

सारंग बोले शुभम की होगी घर वापसी

मंत्री विश्वास सारंग ने उसकी बात को सुना और पुलिस को फोन लगाया, पुलिस ने मंत्री के निर्देश के बाद अमन उर्फ़ शुभम की शिकायत पर मामले की जाँच कर धर्म परिवर्तन कराने वाले और उसे प्रताड़ित करने वाले लोगों के खिलाफ एफईआर दर्ज की है, मत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये शुभम गोस्वामी की कहानी ना सिर्फ एक प्रताड़ना है बल्कि एक ऐसी मानसिकता है जो लोगों को गिरफ्त में ले रही है, उन्होंने कहा शुभम के साथ जो हुआ है वो आपने सुना लेकिन अब वो सुरक्षित है।

लव जिहाद के दोषी बचेंगे नहीं : सारंग 

सारंग ने कहा कि शुभम की घर वापसी होगी यानि उसे हिन्दू धर्म में वापस लाया जायेगा वैदिक मन्त्रों के साथ उसे वापस उसकी असली पहचान शुभम गोस्वामी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लव जिहाद , जबरन धर्म परिवर्तन कर कड़े कानून बनाये हैं , शुभम गोस्वामी को जबरन अमन खान बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews