MP BJP ने शुरू की मिशन 2023 की तैयारी, इस दिन से शुरू होगी बूथ विस्तारक योजना

MP BJP ने शुरू की मिशन 2023 की तैयारी, इस दिन से शुरू होगी बूथ विस्तारक योजना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही एक साल बाद होना है लेकिन भाजपा ने इसके लिए अभी से कमर कस ली है। रविवार को भोपाल मुख्यालय में आयोजित बैठक में तय हुआ कि वोटिंग पर्सेंटेज बढ़ाने और पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए एक एक बूथ पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह वर्ष समारोह समिति की बैठक का आयोजन आज रविवार को किया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – पंचायतों के संचालन पर सोमवार को बड़ा फैसला संभव, प्रधान और सदस्यों को संबोधित करेंगे सीएम शिवराज

बैठक में तय हुआ कि भाजपा 20 जनवरी से बूथ विस्तारक योजना शुरू करेगी, 10 दिन में पार्टी 65,000 बूथों तक मजबूत संगठन तैयार करेगी।  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी के काम को सुचारु रूप से चलाने के लिए समर्पण निधि  इकठ्ठा करने का अभियान और तेज किया जायेगा। पार्टी ने समर्पण निधि के माध्यम से 150 करोड़ रुपये इकट्ठे करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें – UP Election 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर क्यों हुई एफआईआर, पढ़िए ये खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews