MP Board: 12वीं की विशेष परीक्षा से वंचित छात्रों को एक और मौका

MP Board: 12वीं की विशेष परीक्षा से वंचित छात्रों को एक और मौका

भोपाल| कोरोना संकट के बीच हुई 9 से 16 जून के बीच हायर सेकेण्डरी की विशेष परीक्षा देने से वंचित छात्रों को एक और मौक़ा मिला है| छात्र 14 से 20 जुलाई तक एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि कोराना संक्रमण के कारण कई छात्र विशेष परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। कोरोना वायरस से संक्रमित छात्र जो उपचार के बाद नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद क्वारेंटाइन अवधि में थे, ऐसे छात्र जो अपने किसी परिजन के कोरोना पॉजीटिव होने के कारण होम क्वारेंटाइन या संस्थागत क्वारेंटाइन थे, ऐसे दिव्यांग छात्र जो दृष्टिहीन, मूक-बधिर होने के कारण स्वास्थ्य सुरक्षा कारणों से विशेष परीक्षा नहीं दे पाए, ऐसे सभी छात्र आवेदन कर सकेंगे।

उपर्युक्त कारणों से विशेष परीक्षा से वंचित छात्रों को आवेदन के साथ कारण सहित संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। कोरोना पॉजीटिव छात्र को डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र अथवा सिविल सर्जन अथवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी अथवा खण्ड चिकित्सा अधिकारी का पत्र अपलोड करना होगा। क्वारेंटाइन रहे छात्रों को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार का प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा। दृष्टिहीन, मूक-बधिर (दिव्यांग) छात्रों को स्वंय का घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

मण्डल द्वारा 23 जुलाई तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रों की जानकारी एवं दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएगें। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दस्तावेजों का परीक्षण कर 27 जुलाई तक संबंधित छात्रों के आवेदन और जानकारी को मान्य अथवा अमान्य करना अनिवार्य होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews