MP Board: 10वीं-12वीं को छोड़ 31 मई तक सभी स्कूलों की ऑनलाइन क्लासेस निरस्त, आदेश जारी

winter vacation

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बढ़ते कोरोना को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 1 मई से 31 मई 2021 तक सभी ऑनलाइन क्लासेस (Online Classes) बंद रहेंगी। सभी स्कूलों (MP School) में 1 से 8वीं, 9वीं व 11वीं तक के कक्षाओं में ऑनलाइन कक्षाओं को निरस्त किया गया है, लेकिन 10वीं व 12वीं की कक्षाएं संचालित होंगी।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं का रिजल्ट CBSE की तर्ज पर बनाने की तैयारी, 12वीं पर सस्पेंस बरकरार

इस संबंध में इस सबंध में लोक शिक्षण संचालनालय(DPI) ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए हैं।इसमें कहा गया है कि  प्रदेश के मप्र बोर्ड (MP Board) से संबंधित सरकारी व निजी (Government And Private School), CBSE और ICSE बोर्ड के स्कूलों में एक माह के लिए ऑनलाइन कक्षाएं बंद रहेंगी। डीपीआई आयुक्त जयश्री कियावत ने कहा कि कोविड-19 के विस्तार से बच्चे भयभीत हैं। इस कारण कुछ दिन ऑनलाइन कक्षाएं नहीं संचालित की जाएंगी ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews