MP Board : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 1 मार्च से परीक्षा, ये रहेंगे नियम, ऐसी रहेगी पूरी व्यवस्था, उत्तरपुस्तिका में बारकोड

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board MPBSE 2023 : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 1 मार्च 2023 से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होगी, इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। प्रदेशभर में 3 हजार 800 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाओं में इस साल करीब 18 लाख 22 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।खास बात ये है कि पिछले साल के मुकाबले 94 हजार 422 अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश भर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 3099 सरकारी व 753 निजी स्कूलों में हैं। इसमें 618 संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में 324 अति संवेदनशील और 294 संवेदनशील केंद्र हैं। इन केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और मंडल मुख्यालय से निगरानी होगी। इसमें भोपाल के 103 परीक्षा केंद्रों में से 50 सरकारी व 53 निजी स्कूल, इंदौर के 149 में से 64 सरकारी और 85 निजी स्कूल ,जबलपुर के 101 में से 61 सरकारी व 40 निजी स्कूल और ग्वालियर में 92 में से 36 सरकारी और 56 निजी स्कूलों में केंद्र बनाया गया है।

28 फरवरी तक संपन्न करानी होगी प्रायोगिक परीक्षा 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा सोमवार 13 फरवरी से शुरू हो गई है, सभी स्कूलों को 28 फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षा संपन्न करानी होगी। मंडल ने इस बार प्रायोगिक परीक्षा में उपयोग होने वाली कापियों के पन्ने निर्धारित कर दिए हैं। 10वीं के लिए आठ पन्ने और 12वीं के लिए 12 पन्नों की उत्तरपुस्तिका रहेगी।बोर्ड की प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षा में इस बार उत्तरपुस्तिका को लेकर बदलाव किए गए हैं। इस बार की बोर्ड परीक्षा में उत्तरपुस्तिका के पन्ने निर्धारित किए गए हैं।

इन विषयों पर लागू होगा बारकोड

  •  इस साल बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका में बारकोड सिस्टम लागू होगा।
  • इस साल 10वीं के गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं 12वीं में अंग्रेजी विषय की उत्तरपुस्तिकाओं में बारकोड लागू किया गया है।
  • बारकोड लगाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिनकी कॉपियों में बदलाव होने के कारण कम अंक मिलते थे।
  • खास बात ये है कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 10वीं के तीन विषयों और 12वीं में एक विषय की उत्तर पुस्तिका में बारकोड लागू होगा।

उत्तर पुस्तिका में ये रहेगा सिस्टम

  • परीक्षा में विद्यार्थियों को अतिरिक्त उत्तरपुस्तिका नहीं मिलेगी, उन्हें मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही लिखना पड़ेगा।
  • दूसरे शब्दों में कहें तो 20 पेज के बदले एक ही 32 पेज की मुख्य उत्तरपुस्तिका होगी।
  • इस बार 20 पेज के बदले उत्तरपुस्‍तिकाएं 32 पेजों की होगी, जिससे विद्यार्थियों को अतिरिक्त कापियां नहीं लेनी पड़ेंगी।
  • प्रायोगिक परीक्षा में 10वीं के विद्यार्थियों को 8 एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को 12 पेज की कॉपी मिलेगी। इस साल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है।
  • मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा 2023 की सैद्धांतिक परीक्षाओं में इस वर्ष से छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिये केवल एक ही मुख्य उत्तरपुस्तिका (हाईस्कूल के संस्कृत एवं हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी के एन.एस.क्यू.एफ विषय के लिये 20 पृष्ठीय एवं हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी के शेष समस्त विषयों के लिये 32 पृष्ठीय) प्रदान की जावेंगी।
  • वर्ष 2022-23 में प्रश्नपत्रों एवं कोरी उत्तरपुस्तिका की व्यवस्थाओं में परिर्वतन किये जाने के कारण केवल नवीन उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग किया जाना है। नवीन कोरी उत्तरपुस्तिकायें जिले की समन्वय संस्थाओं को उपलब्ध करा दी गई है।
  • मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा 2023 में इस वर्ष से प्रश्नपत्र 04 सेट अर्थात A,B,C,D के रूप में उपलब्ध कराये जायेंगे। उपलब्ध कराये गये चारों सेट के प्रश्न पत्रों में प्रश्न तो एक समान ही रहेंगे, किन्तु प्रत्येक सेट में प्रश्नों के क्रम परिवर्तित किया जावेगा।

वीडियोग्राफी कराई जाएगी

  • परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसलिए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता टीमों के अलावा पर्यवेक्षकों की भी नजर रहेगी।
  • नकल प्रकरण पर रोकथाम के लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
  • गणित, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री के पेपर में परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
  • प्रदेश भर में बनाए जाने वाले करीब 3800 परीक्षा केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनने वाली कमेटी करेगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं को मनोवैज्ञानिक परामर्श देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। इस पर विद्यार्थियों को अकादमिक समस्याओं से जुड़ी सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • एमपी बोर्ड ने विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श और समाधान प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन 18002330175 टोल फ्री नंबर जारी किया है। यह नंबर सुबह 8 से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
  • इस नंबर पर अवकाश के दिनों में भी कॉल करने की सुविधा रहेगी। वही विद्यार्थी परीक्षा और मंडल से संबंधित अन्य जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews