MP Board Exam 2025: विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, बदला एग्जाम पैटर्न, 10वीं और 12वीं में अब इतने अंक की होगी परीक्षा, पढ़ें डिटेल

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार से बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न बदल दिया है, परिवर्तन के बाद अब 10वीं की परीक्षा के प्रत्येक विषय के पेपर के लिए 75 अंक निर्धारित किये गये हैं जबकि आन्तरिक मूल्यांकन के लिए 25 अंक होंगे।
MP Board Exam 2025

MP Board Exam 2025: एमपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा से रहे विद्यार्थियों के लिए ये बड़ी खबर है, इस साल परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा बदलाव किया है, बोर्ड ने परीक्षाओं के पैटर्न को ही बदल दिया है, अब नये पैटर्न के मुताबिक अब 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक का होगा और 12वीं के विषयों का पेपर 80 अंक का होगा। MP Board ने नए पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार से बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न बदल दिया है, परिवर्तन के बाद अब 10वीं की परीक्षा के प्रत्येक विषय के पेपर के लिए 75 अंक निर्धारित किये गये हैं जबकि आन्तरिक मूल्यांकन के लिए 25 अंक होंगे, इसी तरह 12वीं की परीक्षा के प्रत्येक विषय के पेपर 80 अंक के और आन्तरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा, इसके अलावा जो विषय प्रेक्टिकल वाले हैं उनकी परीक्षा 70 अंकों की होगी और प्रेक्टिकल मार्क्स 30 नम्बर के होंगे।

MP Board ने दी ये जानकारी 

एमपी बोर्ड ने एक सूचना पत्र जारी कर बताया है कि हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के लिए परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रश्न पत्रों के पैटर्न की जानकारी के लिए मुख्य विषयों के अभ्यास के लिए सैंपल पेपर मंडल की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। इन प्रश्न पत्रों का मुख्य परीक्षा में उपयोग होने वाले प्रश्न पत्रों से कोई संबंध नहीं होगा न ही विशेष प्रश्न के रूप में इसे लिया जाये।

ये MP Board  Exams शेड्यूल 

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रीबोर्ड परीक्षा की जारी समय-सारणी के अनुसार 10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 16 से 22 जनवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगी। जबकि 12वीं की परीक्षा 16 से 24 जनवरी तक आयोजित होगी। 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच होगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एमपी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews