MP Board: 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, कर सकेंगे 3 भाषा विषय का चयन, निर्देश जारी

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल (MP Board) के 10वीं के छात्रों के लिए बडी खबर है।माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शिक्षण-सत्र 2022-23 की हाई स्कूल परीक्षा के लिए विद्यार्थी को निर्धारित भाषा विषयों में से कोई तीन विषय का चयन करना होगा। नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क विषय का चयन करने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित भाषा विषयों में से कोई दो भाषा विषय का चयन करना होगा।

यह भी पढे.. CG Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

चिल्ड्रन विथ स्पेशल नीड के विद्यार्थी गणित अथवा विज्ञान के स्थान पर चित्रकला अथवा गायन वादन अथवा तबला पखावज अथवा कंप्यूटर विषय में से कोई एक विषय ले सकेंगे। साथ ही ऐसे परीक्षार्थियों को तीन भाषा विषय में से दो भाषा विषय में छूट प्रदान की गई है। ऐसे परीक्षार्थी किसी एक भाषा विषय का चयन कर सकेंगे। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं में नियमित प्रवेश के लिए प्रवेश संबंधी मार्गदर्शिका पुस्तिका भी जारी की गई है।

नवीन व्यवसायिक शिक्षा में ट्रेड /जॉब रोल में प्रवेश

नवीन व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत ट्रेड या जॉब रोल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के संदर्भ में स्पष्ट किया गया है कि व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड या जॉब रोल में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी भाषाओं के चयन में हिंदी एवं संस्कृत,  उर्दू, शेष अन्य भाषाओं के साथ व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड या जॉब रोल चयन कर सकते हैं। इसी प्रकार अंग्रेजी एवं संस्कृत, उर्दू, शेष अन्य भाषाओं के साथ व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड या जॉब रोल का चयन कर सकते हैं। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और संस्थान के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews