MP Board Result: अगले सप्ताह जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result: अगले सप्ताह जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट

भोपाल| मध्यप्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10 वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अब जल्द ही 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किये जा सकते हैं| उम्मीद की जा रही है कि सोमवार को किसी भी वक्त नतीजे (12th Result) की घोषणा की जा सकती है।

12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। जुलाई के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना जताई गई थी। चूंकि 15 जुलाई के बाद अब तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है ऐसे में एमपी बोर्ड किसी भी दिन 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक 20 मई सोमवार के बाद यह रिजल्ट कभी भी आ सकता है। हालांकि बोर्ड ने फिलहाल ऐसी किसी तारीख के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं| इससे पहले 4 जुलाई को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। 30 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है जब 10वीं के नतीजे 12वीं से पहले घोषित किए गए। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण 10वीं के दो पेपर और 12वीं के कुछ पेपर शेष रहे गए थे। जिसके बाद सरकार 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया था। वहीं 12वीं की शेष परीक्षाएं 9 जून से 16 जून तक चली थीं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews