MP Board Result: फेल छात्र निराश न हों, पास होने के दो और मौके, पढ़िए पूरी खबर

MP Board Result: फेल छात्र निराश न हों, पास होने के दो और मौके, पढ़िए पूरी खबर

भोपाल| मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा सोमवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट (MP Board 12th result) घोषित कर दिया है| इस बार हायर सेकंडरी परीक्षा (12th class) में 68.81% नियमित परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं 28.70% परीक्षार्थी वे उत्तीर्ण हुए हैं जिन्होंने प्रायवेट परीक्षा दी थी। जो नियमित परीक्षार्थी पास हुए हैं उनमें 64.66% छात्र और 73.40% छात्राएं शामिल हैं। वहीं जो विद्यार्थी फेल हुए हैं उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं| उनके पास अभी दो मौके और हैं|

एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में फेल होने वाले छात्रों को फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 2020 परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी निराश न हो। उनके लिये ‘रूक जाना नहीं’ योजना लागू की गई है। इस योजना में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। योजनान्तर्गत पात्र विद्यार्थी कक्षा 10 के लिये 28 जुलाई और कक्षा 12 के लिये 5 अगस्त तक एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से अथवा स्वयं ऑनलाइन निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा के लिये पंजीयन करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि योजना माध्यमिक शिक्षा के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2018 की ‘रूक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है परंतु वह कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकें है, वे भी योजना का लाभ उठाकर अगस्त माह में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते है। परीक्षा प्रश्न-पत्र मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के पाठ्यक्रम अनुसार ही होंगे तथा केवल अनुत्तीर्ण विषयों की ही परीक्षा देनी होगी।

अगस्त में पास नहीं तो दिसम्बर में एक और मौक़ा

‘रूक जाना नहीं’ योजना में यह भी प्रावधान है कि यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी माह अगस्त 2020 की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते तो वे शेष अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा माह दिसम्बर 2020 में दे सकते है। इसके लिये उन्हें पुन: अपना पंजीयन एम.पी. ऑनलाइन पर करवाना होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों को दूसरा अवसर भी प्रदान किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews