MP Budget 2022 : सीएम शिवराज ने बजट को बताया सर्वव्यापी, कमल नाथ ने कही बड़ी बात

MP Budget 2022 : सीएम शिवराज ने बजट को बताया सर्वव्यापी, कमल नाथ ने कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट (MP Budget 2022) पेश किया। बजट में सभी वर्गों के लिए योजनाओं की बात की गई है, राशि का प्रावधान किया गया है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बजट को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बताया तो वहीं नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) ने बजट को जनता को धोखा देने वाला बजट बताया है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज 9 मार्च को मप्र विधानसभा में शिवराज सरकार का बजट पेश किया। बजट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी को बहुत अच्छा बजट प्रस्तुत करने के लिए बधाई देता हूं। प्रसन्नता की बात यह है कि विपरीत परिस्थितियों में मध्यप्रदेश की विकास दर देश में सबसे ज्यादा रही है। मध्यप्रदेश 19.7 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने में सफल रहा है। यह प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह आत्मनिर्भर एमपी (Atma Nirbhar MP) के निर्माण का बजट है। यह बजट केवल अर्थशास्त्रियों और अधिकारियों ने नहीं बनाया, बल्कि जनता के सुझाव के आधार पर भी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू होगी या नहीं? जानें वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने क्या कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है। सर्वव्यापी अर्थात प्रदेश के हर अंचल के संतुलित विकास का यह बजट है। सर्वस्पर्शी भी, जिसमें गरीबों के आवास, बच्चों की शिक्षा, पेयजल और इलाज की व्यवस्था के साथ किसानों के कल्याण का भी ध्यान रखा गया है। ये बजट महिलाओं के उत्थान का बजट है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।  यह बजट बच्चों के बेहतर भविष्य का बजट है। यह बजट वित्तीय प्रबंधन का भी एक उत्तम उदाहरण है।

ये भी पढ़ें – बजट में सरकार का बड़ा फैसला, PSC और व्यापमं की परीक्षा में नहीं देना होगी फ़ीस

उधर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बजट को धोखा बताया है। कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा आज पेश बजट सिर्फ झूठ और गुमराह का पुलिंदा है, यह जनता को धोखा देने वाला बजट है, इसमें सिर्फ़ काग़ज़ी प्रावधान किये गये है, आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर झूठे सपने दिखाए गये हैं।

ये भी पढ़ें – MP Budget 2022: 13000 शिक्षकों-6000 आरक्षकों की भर्ती, कर्मचारियों का DA 31%, पढ़े वित्तमंत्री के बड़े ऐलान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews