MP उपचुनाव 2020 : मतदान के लिए 3 नवंबर को रहेगी छुट्टी, अवकाश घोषित

सज्जन सिंह वर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव (By-election) के लिए 3 नवंबर को मतदान (Voting) होना है| मतदान के लिए इस दिन उपचुनाव वाले क्षेत्र में सार्वजानिक और सामान्य अवकाश (Holiday) रहेगा| मतदान दिवस को अवकाश घोषित किया गया है| उपचुनाव के परिणाम 10 नवंबर को आएंगे|

19 जिलों के जिन 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होना है, वहा सरकारी छुट्टी रहेगी| जिनमें मुरैना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4-जौरा, 5-सुमावली, 6-मुरैना, 7-दिमनी, 8-अम्‍बाह, भिण्‍ड जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-मेहगांव, 13-गोहद, ग्‍वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-ग्‍वालियर, 16-ग्‍वालियर पूर्व और 19-डबरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

दतिया जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 21-भांडेर, शिवपुरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23-करेरा, 24-पोहरी, गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28-बमौरी, अशोकनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32-अशोकनगर, 34-मुंगावली, सागर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37-सुरखी, अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 142-सॉची, आगर-मालवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्‍या, धार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 202-बदनावर, इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 211-सांवेर, मंदसौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226-सुवासरा, छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 53-मलहरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

बुरहानपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 179-नेपानगर, खण्‍डवा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175-मांधाता और राजगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 161-ब्‍यावरा में सार्वजनिक और सामान्‍य अवकाश रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews