MP कैडर की सीनियर IAS दीप्ति गौड़ मुखर्जी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, नई उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
MP कैडर की सीनियर IAS दीप्ति गौड़ मुखर्जी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी,  नई उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त

केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की सीनियर आईएएस दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले वह कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्यरत थीं। वह विनीत जोशी की जगह लेंगी।

10 अगस्त 2026 को कार्मिक मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने अपने 23 जुलाई के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दीप्ति मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त करने की मंजूरी दी है।

बता दें कि विनीत जोशी को पिछले महीने ही पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया था, उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया था  लेकिन अब उन्हें भी पद से हटाकर यह जिम्मेदारी दीप्ति को सौंपी गई है। दीप्ति गौड ने  मध्य प्रदेश में कार्मिक, सामान्य प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभागों में प्रमुख सचिव के रूप में काम किया। नीट पेपर लीक विवाद की पृष्ठभूमि में मुखर्जी की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा एमपी कैडर की 1992 बैच के आईएएस वी. एल. कांता राव को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में OSD नियुक्त किया गया है। कांताराव वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में सचिव हैं। वे अनुसुली आर्या के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुसुली आर्या 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत हो रही हैं।

वहीं 1994 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की नई सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews