सीएम के निर्देश-‘कोरोना प्रकोप को रोकने की रणनीति पर काम करें अधिकारी’

सीएम के निर्देश-‘कोरोना प्रकोप को रोकने की रणनीति पर काम करें अधिकारी’

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं इससे बचाव तथा संक्रमितों के इलाज आदि की व्यवस्थाओं की समीक्षा की| उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि इंदौर और भोपाल सहित सभी जिलों में कोरोना के असर को रोकने के लिए सभी संभव उपाय किए जाना चाहिए। कोरोना के प्रकोप को रोकने और पीड़ित लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए अधिकारी सुचिंतित रणनीति के तहत काम करें। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि उपलब्ध संसाधनों का विवेकपूर्ण ढंग से इस्तेमाल किया जाए।

श्री चौहान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में लॉकडाउन की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए यह जरूरी है कि लॉकडाउन की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा की जाए। सभी जिलों से सतत संवाद कायम रखा जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के बड़े शहरों के अलावा शिवपुरी, खरगोन, मुरैना, बड़वानी, विदिशा और रायसेन जिलों की स्थितियों पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने विभिन्न जिलों में किराना तथा रोजाना की जरूरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews