MP Corona : दिवाली से पहले फिर मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

MP Corona : दिवाली से पहले फिर मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। आज 2 नवम्बर को प्रदेश में फिर 10 नए पॉजिटिव मरीज सामने आये जबकि पांच मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। नए पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 121 हो गई है। इस समय मध्य प्रदेश में संक्रमण दर 0.02 प्रतिशत है वहीं रिकवरी दर 98.60 स्थिर बनी हुई है।  चिंता की बात ये है कि इंदौर-भोपाल में लगातार केस सामने आ रहे है और बीते 1 हफ्ते से एक्टिव केसों का आंकड़ा 100 के पार ही बना हुआ है।

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 10 नए केस आए हैं और संक्रमण की दर‌ 0.02 प्रतिशत है।वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 121 और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 51,953 मरीजों के सेम्पल मध्य प्रदेश में लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – MP News : बिजली कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल, लौटे काम पर

इसके पहले सोमवार 1 नवम्बर 2021 को प्रदेश में 8 नए पॉजिटव मरीज मिले थे सामने आए है और 7 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे थे।  रविवार 31 अक्टूबर 2021 को 16 नए पॉजिटिव मिले थे। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा 8, भोपाल-बालाघाट में 2-2 सागर और धार में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। चौंकाने वाली बात तो ये है कि अक्टूबर महीने में 24 जिलों में 317 पॉजिटिव सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 125, इंदौर में 78 और धार में 23 संक्रमित आए हैं।इसके पहले 31 अक्टूबर को 16, 30 अक्टूबर को 6, 29 अक्टूबर को 10, 28 अक्टूबर को 19, 27 अक्टूबर को 20, 26 अक्टूबर को फिर 27, 25 अक्टूबर को 8, 24 अक्टूबर को 9, 23 अक्टूबर को 9, 22 अक्टूबर को 11, 21 अक्टूबर को 9, 20 अक्टूबर को 12 नए केस (MP Corona active Case) मिले थे।

ये भी पढ़ें – युवराज सिंह ने किया वापसी का एलान , बोले- “पब्लिक डिमांड पर फिर लौट रहा हूँ”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews