Hindi News

MP Corona: 1 हफ्ते में 50 से ज्यादा केस, फिर 11 नए पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Corona: 1 हफ्ते में 50 से ज्यादा केस, फिर 11 नए पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) की रफ्तार फिर तेज गई है। 13 नवंबर को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 75 है। राहत की खबर है कि 10 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे।इसके साथ ही संक्रमण की दर 0.01 और रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत हो गया है।इसमें सबसे ज्यादा चिंता इंदौर और भोपाल ने बढ़ा रखी है, यहां लगातार 2-4 मामले (MP Corona Active Case) मिल रहे है, हालांकि वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़े.. MP News: नवंबर-दिसंबर में कुल 16 विवाह मुहूर्त, शादी के लिए नई गाइडलाइन

शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में, प्रदेश में 11 नए केसों में इंदौर में 4, भोपाल में 4, जबलपुर में 2 और होशंगाबाद में 1 केस मिला है।इस दौरान 61583 जांचे की गई है और 1594 फीवर क्लिनिक एक्टिव है। इसके पहले 12 नंवबर 2021 को 9 नए पॉजिटिव ,  11 नंवबर 2021 को प्रदेश में 12 ,  10 नवंबर को 5, 9 नंवबर 2021 को  9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। अच्छी बात ये है कि देश में गर्भवती महिलाओं को कोविड वैक्सीन लगाने में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) अव्वल आया है। 4 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन के दोनों डोज लगे है।

यह भी पढ़े.. सर्दियों में इन 5 तरीकों से पहने साड़ी, पूरी पार्टी में सबसे डिफरेंट होगा आपका लुक।

इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) ने भी शादी में शामिल होने वाले घराती-बराती की संख्या बढ़ाकर 300 कर दी है और बारात भी निकालने की छूट दी है।लेकिन शादी और बारात को लेकर संबंधित SDM (अनुविभागीय अधिकारी) से परमिशन जरूरी होगी। DJ भी रात 10 बजे तक ही बजाया जा सकेगा। वहीं, रात 11 से सुबह 6 बजे के बीच लागू नाइट कर्फ्यू का पालन जरूरी होगा। सरकार ने अभी नाइट कर्फ्यू नहीं हटाया है।

इंदौर में वैक्सीन का आंकड़ा 50 लाख पार

स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि इंदौर ने टीकाकरण में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। टीकाकरण में हुआ 50 लाख का आंकड़ा पार यह गौरव प्राप्त करने वाला प्रदेश का पहला शहर बना इंदौर जहां 50 लाख से अधिक वैक्सीन के डोज लगे। 29 लाख 92 हजार 805 लाख लोगों को लगा वैक्सीन का पहला डोज। 20 लाख 9 हजार 516 लोगों को लगा वैक्सीन का दूसरा डोज। मैं इस उपलब्धि के लिए सभी जनप्रतिनिधियों ,इस महाभियान में सम्मलित हुए स्वास्थ्य कर्मियों ,अधिकारियों, और सबसे महत्वपूर्ण इंदौर की जनता को बधाई देता हूँ।

देश में 11 हजार से ज्यादा नए केस, 555 की मौत

बता दे कि देश (India Coronavirus Active Case 2021) में पिछले 24 घंटों में  11 हजार 850 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 555 लोगों की मौत हो गई। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख 36 हजार 308 है।इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि  केरल में कोरोना के 6,674 मामले मिले है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान 58,42,530 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के दौरान अब तक 111.40 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews