Hindi News

MP में आज 6970 नए पॉजिटिव, छिंदवाड़ा में कॉलेज की परीक्षा रद्द, CM बोले-बढ़ सकती है संख्या

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP में आज 6970 नए पॉजिटिव, छिंदवाड़ा में कॉलेज की परीक्षा रद्द, CM बोले-बढ़ सकती है संख्या

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update Today) में कोरोना की रफ्तार दिनों दिन तेज होती जा रही है।आए दिन 5 हजार से ज्यादा केस मिल रहे है। आज 17 जनवरी 2022 को 6970 नए कोरोना संक्रमित मिले है और 2106 मरीज डिस्चार्ज हुए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 34973 पहुंच गई है।वही प्रदेश में पॉजिटिविटि दर 9.10% पहुंच गई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात! बेसिक सैलरी 18,000 से बढकर होगी 26000, जानें अपडेट

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister) ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,970 नए केस आए हैं। जिनमें 83 पुलिसकर्मी शामिल हैं।प्रदेश में कुल एक्टिव केस 34,973 हैं। वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 9.10% और रिकवरी रेट 94.38% है।आज 17 जनवरी 2022 को मिले 6970 नए केसों (MP Corona Active Case) में इंदौर में 1890, भोपाल में 1398, ग्वालियर में 600, जबलपुर में 593, सागर में 338, बाकी अन्य जिलों में 100-200 के अंदर केस मिले है।

छिंदवाड़ा के मेडिकल कॉलेज में 6 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एग्जाम टाल दिए गए हैं। डबरा सिविल कोर्ट में पदस्थ 42 साल के ADJ, उनके रीडर, स्टेनो और 13 डॉक्टर पॉजिटिव हैं। ग्वालियर के रानी महल में 22 कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद 14 और नए संक्रमित मिले हैं। चिंता की बात तो ये है कि नए मरीजों में 4517 फुली वैक्सीनेटेड है।वही एमपी में 83 पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए है।

यह भी पढ़े.. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चेतावनी- चाइनीज मांझा बेचने वालों पर होगा उज्जैन जैसा एक्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने बताया कि करीब 11 करोड़ वैक्सीन डोज़ प्रदेशवासियों को लगाए जा चुके हैं। गत 15 जनवरी तक मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 32 लाख प्रथम डोज़ और 5 करोड़ 8 लाख वैक्सीन का दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। यह लक्ष्य का क्रमश: 97 और 92 प्रतिशत है। अब 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और ऐसे वरिष्ठ नागरिकों जो अन्य व्याधियों से ग्रस्त हैं, उन्हें वैक्सीन डोज, बूस्टर डोज और प्रीकॉशन डोज का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 40 लाख 75 हज़ार किशोरों को वैक्सीन और 3 लाख 70 हज़ार बुजुर्गों को प्रिकॉशन वैक्सीन लगाई गई है।

तीसरी लहर में बढ़ेगी संक्रमितों की संख्या

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की कि वैक्सीन से शेष रह गए लोगों को वैक्सीन लगवाने में सहयोग करें। वार्ड, पंचायत स्तर और घर-घर पात्र लोगों को ढूँढकर वैक्सीन लगवाएँ। यही सुरक्षा का सशक्त माध्यम है। कोविड अनुकूल व्यवहार अपनाएँ। तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए फेस मॉस्क के उपयोग, भीड़-भाड़ से बचने, परस्पर दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों को न छोड़ें। यह हर नागरिक का कर्त्तव्य भी है। होम आयसोलेशन के लिए भी जो सावधानियाँ बताई गई हैं, उन्हें जरूर अपनाएँ। प्रदेश में कोविड केयर सेंटर्स प्रारंभ हो गए हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews